{"_id":"6a6743ecb0e17fd34d0d9f66","slug":"drainage-system-to-be-improved-on-four-major-routes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95854-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार प्रमुख मार्गों पर सुधरेगी ड्रेनेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार प्रमुख मार्गों पर सुधरेगी ड्रेनेज व्यवस्था
विज्ञापन
अतिरिक्त इनलेट और अवरोध हटाकर जलनिकासी होगी तेज
नंबर गेम -84 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम करने के लिए चार प्रमुख मार्गों पर बरसाती नालों के सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं। करीब 84 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के तहत अतिरिक्त ड्रेन इनलेट बनाए जाएंगे, जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोध हटाए जाएंगे और अन्य आवश्यक सिविल कार्य किए जाएंगे।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में शहर के प्रमुख स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत किया गया है। अब इन सुधार कार्यों से वर्षा जल का सड़कों से ड्रेनेज नेटवर्क में प्रवेश और अधिक तेज एवं प्रभावी होगा। इससे जलभराव की संभावना कम होगी और भारी बारिश के दौरान भी यातायात सुचारू रहेगा। योजना के तहत मौजूदा ड्रेन में कोर कटिंग कर अतिरिक्त इनलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा कचरा और मलबा हटाया जाएगा। जल के प्रवाह में बाधा बनने वाले मिट्टी के किनारों को समतल किया जाएगा और ड्रेनेज व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने के लिए अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
सीईओ ने बताया कि ड्रेनेज सुधार कार्य चार प्रमुख मार्गों पर किए जाएंगे। इनमें इफ्को चौक से कन्हई चौक तक 21.10 लाख रुपये, कन्हई चौक से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक 21.10 लाख रुपये, सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक (एनएच-48) तक 21 लाख रुपये और सेक्टर-44 और सेक्टर-45 की डिवाइडिंग रोड पर 21.10 लाख रुपये की लागत से कार्य होंगे। पीसी मीणा ने कहा कि ये सभी मार्ग शहर के सबसे व्यस्त यातायात कॉरिडोर हैं, जहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में वर्षा जल की त्वरित निकासी सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि बारिश के दौरान भी यातायात प्रभावित न हो।