{"_id":"61968c44b107f65c6e6ae6b4","slug":"doubt-about-namaz-in-gurudwaras-due-to-prakash-parv-gurgaon-news-noi6165710188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व के कारण गुरुद्वारों में नमाज को लेकर संशय, प्रशासन की ओर से आज 20 स्थानों पर ही होगी नमाज, पुलिस रहेगी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व के कारण गुरुद्वारों में नमाज को लेकर संशय, प्रशासन की ओर से आज 20 स्थानों पर ही होगी नमाज, पुलिस रहेगी अलर्ट
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुद्वारों में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ने फिर से स्पष्ट किया है कि गुरुद्वारे के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हालांकि प्रकाश पर्व को लेकर संगत अधिक रहेगी। ऐसे में यहां इस बार जुमे की नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोग आएंगे या नहीं, समय पर ही पता चलेगा। हालांकि गुरुद्वारे के संचालकों का मानना है कि अगले शुक्रवार से संगत की भीड़ कम होने के कारण अड़चन नहीं होगी। वहीं, दो गुरुद्वारों में नमाज के लिए जगह देने के निर्णय से मुस्लिम समुदाय में स्वागत किया है। प्रशासन के अनुसार शहर में चिह्नित 20 स्थलों पर नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है।
सेक्टर-47 वाले विवादित स्थल के पास सेक्टर-39 का गुुरुद्वारा है जो कि मात्र एक किलोमीटर है। यह स्थान सेक्टर-47 में नमाज अदा करने वालों के लिए नजदीक पड़ेगा। वहीं, सेक्टर-12 में विवादित नमाज स्थल सब्जी मंडी गुरुद्वारा स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर है। यह दोनों स्थान मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज पढ़ने के लिए सुुविधाजनक होंगे। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान शेर दिल सिंह पहले ही मुस्लिम सुमदाय के लोगों को सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा और सेक्टर-39 गुरुद्वारा में नमाज अदा करने की सहमति जता चुके हैं। उनका कहना है कि गुरुद्वारों के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। वह चाहें तो आ सकते हैं। हालांकि प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों में संगत जरूर अधिक रहेगी।
वहीं, शहर के अक्षय यादव ने सेक्टर-12 में जुमे की नमाज वाले विवादित स्थल से 400 मीटर दूर अपनी दुकानों में मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज के लिए स्थान देने का ऑफर किया हुआ है। उनका कहना है कि शुक्रवार को यहां पहली बार नमाज होगी। प्रशासन से यहां सहयोग की अपील की है। नमाज अदा करने के लिए ज्यादातर आसपास की मोटर बाइक सर्विस की दुुकानों पर ही काम करने वाले मिस्त्री, मजदूर आदि जुटेंगे। वहीं, संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के प्रवक्ता राजीव मित्तल का कहना है अगर कोई दुकानदार या मकान मालिक अपनी जगह में नमाज पढ़ने की जगह देता है तो यह देखने वाली बात रहेगी कि इससे कहीं आसपास के लोगों को तो दिक्कत नहीं हो रही, अगर ऐसा सामने आता है तो समिति इसका विरोध करेगी। वहीं सेक्टर-18 के पार्क में इस बार भी नमाज नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन नमाजियों को यहां आने से खुद ही रोके।