फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic help robbed officer's wife by calling four people

सेक्टर 10 में मां और बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 10 Feb 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Domestic help robbed officer's wife by calling four people
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-10 ए क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका ने मर्चेंट नेवी में तैनात अधिकारी की पत्नी और उसकी बेटी को बंधक बनाकर चार अन्य लोगों की मदद से लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है। सेक्टर-10 की रहने वाली सुमिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ महीनों से आरती नाम की एक महिला उनके घर पर काम कर रही थी। वह सुबह के समय आती थी। मंगलवार को वह शाम के करीब 5 बजे आई। उससे जूस मांगा तो उसने सुमिता और उसकी बेटी को जूस दिया। जिसे पीकर वह अर्ध बेहोश हो गए। इस दौरान आरती ने चार अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने सुमिता और उनकी बेटी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरती व उसके साथ आए लोगों ने घर में रखे जेवर, 50 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, कीमती घड़ियां आदि को लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह स्वयं को बंधन मुक्त करके उन्होंने अलार्म बजाया। जिसके बाद किराएदार विशाल आए और उन्हें अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद पुलिस ने आरती व अन्य के खिलाफ जहर देने की धारा 328, चोरी की धारा 381 और बंधक बनाने की धारा 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया कि पूरे मामले में घरेलू सहायिका आरती ने साजिश की है। वारदात को अंजाम देने से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन

नेपाल की रहने वाली है
थाना प्रभारी के नवीन कुमार के अनुसार अब तक की छानबीन में सामने आया है कि आरती नेपाल की रहने वाली है। छह माह से इनके पास काम करती थी। वह कहां रहती थी। उसके बारे में भी इनको जानकारी नहीं है। सेक्टर में आते-जाते देख उसे काम पर रखा था। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed