फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dog sterilization work completed in three sectors.

Gurugram News: तीन सेक्टर में पूरा हुआ कुत्तों की नसबंदी का काम

Sun, 03 May 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dog sterilization work completed in three sectors.
मिलेनियम सिटी में लावारिस कुत्तों पर काबू पाने के लिए फेज में की जा रही नसबंदी
विज्ञापन




सौम्या गुप्ता



गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बढ़ते लावारिस कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने अभियान तेज कर दिया है। जनवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।



एमसीजी ने लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब एक-एक शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे इलाके में एक साथ सभी कुत्तों का स्टरलाइजेशन कराया जा रहा है, ताकि स्थायी समाधान मिल सके। इसी क्रम में सेक्टर-31, 45 और 46 में अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इन तीनों सेक्टरों से अब तक करीब 450 लावारिस कुत्तों को नसबंदी के लिए बेगमपुर खटोला स्थित एनिमल सेंटर ले जाते हैं, जहां ऑपरेशन के साथ एंटी-रेबीज टीकाकरण भी जारी है।
विज्ञापन




सेक्टर-5 और 52 में शुरू हुआ काम



वर्तमान में सेक्टर-5 और 52 में स्टरलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा डीएलएफ क्षेत्रों में भी अभियान जारी है। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित कर शहर में सुरक्षा और संतुलन बनाए रखना है। एमसीजी शहर में नसबंदी अभियान को उन इलाकों में प्राथमिकता दे रहा है, जहां लावारिस कुत्तों की समस्या सबसे अधिक है। निगम अब केवल शिकायत वाले स्थानों तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र पर ध्यान दे रहा है, ताकि कोई भी लावारिस पशु छूट न जाए। इस रणनीति से कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्



वर्ष नसबंदी वैक्सीनेशन



2020 2720 3449



2021 3227 3472



2022 8265 9488



2023 6593 9864



2024 11275 15064



2025 3585 4524



कुल 35665 45861



-----



वर्जन



अब एक-एक शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय फेज में काम किया जा रहा है। तीन सेक्टरों में नसबंदी अभियान पूरा हो चुका है। वर्तमान में सेक्टर-5 और 52 में कुत्तों की नसबंदी का कार्य जारी है, जिसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -डाॅ. आशीष सिंगला, सीएमओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article