फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctor raped the girl by calling her to the hotel, case registered

डाक्टर पर होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 07 Dec 2021 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Doctor raped the girl by calling her to the hotel, case registered
गुरुग्राम। दिल्ली की रहने वाली एक निजी कंपनी की एग्जीक्यूटिव ने शहर के एक डॉक्टर पर होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठे। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका में एक युवती रहती है। गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में वह एग्जीक्यूटिव है। उनकी डेटिंग एप के माध्यम से एक डॉक्टर साहिल से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें 19 सितंबर को सेक्टर-29 के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और 20 हजार रुपये भी ऐंठे। आरोप है कि आरोपी उनसे और रुपये की मांग कर रहा था। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने सेक्टर-29 थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर साहिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है, वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed