फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Do not reach the bus station if you want to avoid jam

जाम से बचना है तो न पहुंचे बस अड्डा

Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Do not reach the bus station if you want to avoid jam
गुरुग्राम। शहर के मुख्य बस अड्डा के पास महावीर चौक पर अंडर पास निर्माण, महावीर चौक व अग्रसेन चौक के मध्य तारों व पाइपलाइन को ठीक करने के लिए रास्ते बंद हैं। ऐसे में यहां पर दिनभर यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि, ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों और होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि वाहन चालकों को रास्ते बंद होने और रूट डायवर्ट के बारे में जानकारी मिल सके, लेकिन दिनभर चलने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात संभालना मुश्किल हो रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर अधिक वाहन नहीं रहे, लेकिन सोमवार सुबह यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

महावीर चौक के पास बिजली के तारों व पाइपलाइन को ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण महावीर चौक से वाहन यू-टर्न नहीं ले पा रहे। ऐसे में वाहनों को अग्रसेन चौक से ही यू-टर्न करवाया जा रहा है। वहीं रेलवे रोड से आने वाले वाहनों को भी अग्रसेन चौक से ही सिविल झाड़सा रोड, सिविल लाइन क्षेत्र व गुरुद्वारा रोड की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे रास्तों को करना होगा प्रयोग
शहर की सभी सड़कों से बस अड्डा या महावीर चौक होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को अगर जाम से बचना है तो अन्य रास्तों का प्रयोग करना होगा। सोहना चौक, गुरुद्वारा रोड या सिविल लाइन क्षेत्र से इफ्को चौक एवं दिल्ली रोड की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे या फिर सेक्टर-15 से होकर निकलना होगा। वहीं रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को इफ्को चौक या दिल्ली रोड की तरफ जाने के लिए बाबा प्रकाशपुरी चौक या चिंतपुर्णी चौक से शीतला माता रोड व सेक्टर-12 से होते हुए चले। वहीं इफ्को चौक एवं दिल्ली रोड से शहर के अन्य हिस्सों में जाने के लिए भी इन्हीं रास्तों का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed