फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divya Pahuja Murder remand of main accused of murder will be extended Police empty handed in investigation

Divya Pahuja Murder: कातिल अभिजीत की BMW मिली, लेकिन लाश का पता नहीं; फिल्म दृश्यम की तरह है पूरी कहानी

Mon, 08 Jan 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पहुजा के कातिल अभिजीत ने हत्या करने की बात तो कबूल कर ली, लेकिन पुलिस अभी तक पिस्टल, मोबाइल और लाश की जानकारी नहीं जुटा पाई है। इसके लिए पुलिस अब हत्या के मुख्य आरोपी की रिमांड बढ़ावाएगी। अभी तक की जांच में पुलिस के हाथ खाली हैं।
 

विज्ञापन
Divya Pahuja Murder remand of main accused of murder will be extended Police empty handed in investigation
Divya Pahuja Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के आरोपी होटल मालिक अभिजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर छापा मार रही है। सबूत नष्ट करने के लिए फेंके गए पिस्टल, पहचान पत्र व मोबाइल की छानबीन भी कर चुकी है। मगर उसके हाथ खाली हैं। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी, जहां पर होटल मालिक की पुलिस रिमांड बढ़ाने की योजना है। मॉडल दिव्या पहुजा की हत्यारोपियों को एसआईटी ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जिस दौरान हत्या के मुख्य आरोली होटल मालिक अभिजीत ने दिव्या पहुजा की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूली है। 
विज्ञापन


पुलिस को अब तक पिस्टल, दिव्या का दूसरा मोबाइल, उसके पहचान पत्र नहीं मिले हैं। जिस बीएमडब्ल्यू कार में उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए होटल से ले जाया गया था। वह कार मिल गई है, मगर अब तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला में 45 से अधिक गोताखोर उसके शव की तलाश में जुटे हैं। बता दें कि पुलिस ने हत्या के बाद जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, उसमें होटल मालिक अभिजीत सिंह निवासी माडल टाउन हिसार, नेपाल के हेमराज और वेस्ट बंगाल का रहने वाला ओमप्रकाश शामिल है। मामले की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि हेमराज और ओम प्रकाश ने अभिजीत की हत्या के बाद सबूत नष्ट करने में मदद की थी।

होटल मालिक बार-बार बदल रहा बयान
मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या का मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह बार-बार अपना बयान बदल रहा है, जिससे पुलिस को जांच में परेशानी आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद लोग व मोबाइल पर संपर्क में आने वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि बलराज गिल से उसकी आखिरी बार बात हुई थी।

अभिजीत की ओर से बार-बार बयान बदलने का नतीजा यह है कि पुलिस के पास अब तक हत्या से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं हो सके हैं। पुलिस को दिव्या पहुजा का शव, उसकी हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, दिव्या पहुजा का दूसरा एपल का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है।

 

पुलिस की टीमें तीन राज्यों में दे रहीं दबिश
मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वालों की तलाश में एसआईटी की ओर से गठित टीमें अलग-अलग तीन राज्यों में छापामारी कर रही हैं। शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल व रवि की तलाश में पुलिस टीम हिमाचल, पंजाब और राजस्थान में छापामारी कर रही है। पहले आरोपियों ने हिमाचल और पंजाब में शरण ली थी। उसके बाद वह अब राजस्थान के उदयपुर की ओर निकल गए हैं।
 

अभिजीत ने सबूत किए नष्ट
आपको बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था। 

पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान चल रही छानबीन में होटल मालिक अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उसने दिव्या का पहचान पत्र, उसका एपल का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को ओल्ड दिल्ली रोड पर कहीं फेंका था। 

दिव्या पहुजा की हत्या के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने उसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की ओर से गठित चार टीमों में दो टीमें पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मार रहीं हैं, जबकि दो टीमें यहां पर जांच में जुटी हैं। 

पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में उसके आवास पर सर्च किया तो दूसरी टीम ओल्ड दिल्ली रोड पर होटल मालिक के बताए स्थानों पर सर्च कर रही है। उसे अब तक हत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है। मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद बलराज गिल शव को ले जाने के लिए घर पर खड़ी मिनी कूपर कार से गुरुग्राम आया था। 

जिसे उसने सेक्टर 14 थाना क्षेत्र यानी होटल के आसपास लावारिस हालत में छोड़ दिया था। होटल से कुछ दूरी पर शव को बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में रखकर अभिजीत उसके पास ले गया था। वहां से अभिजीत पैदल होटल में आया था, जबकि उसकी बीएमडब्ल्यू में दिव्या का शव लेकर बलराज चला गया था। बीएमडब्ल्यू को पुलिस पटियाला से लावारिस हालत में बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed