{"_id":"659a5c77d2d0602a72099810","slug":"divya-pahuja-murder-abhiteez-big-revealaing-after-killing-divya-i-had-said-at-reception-inform-police-2024-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Divya Pahuja Murder: 'दिव्या के कत्ल के बाद मैंने खुद रिसेप्शन पर कहा था-पुलिस को बता दो...'; अभिजीत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Divya Pahuja Murder: 'दिव्या के कत्ल के बाद मैंने खुद रिसेप्शन पर कहा था-पुलिस को बता दो...'; अभिजीत का खुलासा
Sun, 07 Jan 2024 02:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:59 PM IST
सार
Divya Pahuja Murder Case: गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या में होटल मालिक अभिजीत ने बड़ा खुलासा किया है। SIT पूछताछ में अभितीज ने बताया कि उसने दिव्या की हत्या के बाद खुद रिसेप्शन जानकारी दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि पुलिस को बुला लो।
विज्ञापन
Divya Pahuja Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या करने वाले आरोपी अभिजीत ने एसआईटी की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गुरुग्राम के सिटी पॉइंट होटल मालिक अभिजीत ने खुलासा किया कि दो जनवरी को दिव्या का मर्डर करने बाद उसने खुद रिसेप्शन पर होटल के स्टाफ को जानकारी दी थी।
इस दौरान अभिजीत ने यह भी कहा था कि पुलिस को सूचना दे दो, लेकिन वहां मौजूद युवक अभिजीत के इस कांड से डर गया। उसने पुलिस को सूचना नहीं दी, उसने लीज पर होटल लेने वाले अनूप को पूरा मामला बताया। जानकारी मिलते ही अनूप होटल पहुंचा। अनूप ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
सूचना के बाद इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जवान होटल के कमरा नंबर 114 में पहुंचे। यहां जांच पड़ताल के बाद वह वापस रिसेप्शन पर पहुंचे। इस पर जवानों ने अनूप को गलत जानकारी देने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद अनूप ने पुलिस जवानों से कहा कि अभिजीत होटल के कमरा नंबर-111 में ठहरा था। वह नशे का आदी है। लेकिन पुलिस जवानों ने उसकी एक न सुनी, पुलिस कमरा नंबर-111 की जांच किए बिना ही लौट गई।

होटल मालिक अभिजीत ने खुलासा किया कि जब कई घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो उसने अपने दोस्त बलराज गिल और रवि मेहता को फोन किया। उसने दोनों को रात में ही ओल्ड दिल्ली रोड पर होटल से डेढ़ किलोमीटर दूर बुलाया। अभिजीत बीएमडब्ल्यू कार से दिव्या की लाश लेकर वहां पहुंचा।
अभिजीत ने ओल्ड दिल्ली रोड पर दिव्या का दूसरा फोन, पहचान पत्र और अन्य सामान नष्ट कर दिया था। इसके अलावा अभिजीत ने जिस हथियार से मर्डर किया, उसे भी नष्ट कर दिया। पुलिस अभी तक सामान बरामद नहीं कर पाई है।
अभिजीत ने सबूत किए नष्ट
आपको बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था।

पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान चल रही छानबीन में होटल मालिक अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उसने दिव्या का पहचान पत्र, उसका एपल का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को ओल्ड दिल्ली रोड पर कहीं फेंका था।
दिव्या पहुजा की हत्या के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने उसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की ओर से गठित चार टीमों में दो टीमें पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मार रहीं हैं, जबकि दो टीमें यहां पर जांच में जुटी हैं।
पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में उसके आवास पर सर्च किया तो दूसरी टीम ओल्ड दिल्ली रोड पर होटल मालिक के बताए स्थानों पर सर्च कर रही है। उसे अब तक हत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है। मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद बलराज गिल शव को ले जाने के लिए घर पर खड़ी मिनी कूपर कार से गुरुग्राम आया था।
जिसे उसने सेक्टर 14 थाना क्षेत्र यानी होटल के आसपास लावारिस हालत में छोड़ दिया था। होटल से कुछ दूरी पर शव को बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में रखकर अभिजीत उसके पास ले गया था। वहां से अभिजीत पैदल होटल में आया था, जबकि उसकी बीएमडब्ल्यू में दिव्या का शव लेकर बलराज चला गया था। बीएमडब्ल्यू को पुलिस पटियाला से लावारिस हालत में बरामद कर चुकी है।
अभिजीत के घर पर ही रहता था बलराज
पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला है कि होटल मालिक की पत्नी एक निजी कंपनी में काम करती है। उससे अभिजीत के संबंध अच्छे नहीं हैं। उसकी बेटी शादी करके हांगकांग में सेटल हो गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि बलराज गिल और अभिजीत की पत्नी की लगातार मोबाइल पर बात होती थी। बलराज गिल अभिजीत के घर में मालिक की तरह रहता था। साथ ही पंजाब से आने वाले सूखे नशे को अपने दोस्त अभिजीत को उपलब्ध कराता था।

दिव्या पहुजा की हत्या के मामले में एसआईटी छापेमारी कर रही है। हत्या से जुड़े सबूत को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके शव को बरामद करने के लिए पुलिस टीम पंजाब में डेरा डाल रखी है।
- विजय कुमार, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
- विजय कुमार, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।