नदी में दिव्या की लाश!: मिस्ट्री बना कत्ल का किस्सा, न आला-ए-कत्ल मिला और न शव; कैसे सुलझेगी 18 घंटे की गुत्थी
अब इस मामले में पुलिस आयुक्त ने एसआईटी गठित की है और इसका इंचार्ज डीसीपी क्राइम को बनाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिव्या के शव को हिसार के रास्ते घग्गर नदी में फेंकने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम होटल में 18 घंटे तक क्या हुआ, इस बात की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या की गुत्थी तीन दिन बाद भी पुलिस सुलझा पाने में कामयाब नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में न तो अब तक दिव्या की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर पाई है और न ही उसका शव मिला है। हालांकि गुरुवार को पंजाब के पटियाला में वह बीएमडब्ल्यू कार जरूर मिली है जिसमें दिव्या की लाश को रखकर मुख्य आरोपी अभिजीत के दो साथी होटल से निकले थे। लेकिन कार के अंदर मॉडल की लाश नहीं मिली है।
होटल में 18 घंटे तक क्या हुआ...
अब इस मामले में पुलिस आयुक्त ने एसआईटी गठित की है और इसका इंचार्ज डीसीपी क्राइम को बनाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिव्या के शव को हिसार के रास्ते घग्गर नदी में फेंकने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम होटल में 18 घंटे तक क्या हुआ, इस बात की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इस हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए पुलिस ने होटल मालिक अभिजीत को लेकर उसके साउथ एक्सटेंशन के आवास पर छापेमारी की।
अब तक तीन हुए गिरफ्तार
मॉडल दिव्या की हत्या में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक वो है जिसके होटल में दिव्या की हत्या हुई जिसकी पहचान अभिजीत के तौर पर हुई है और उसके दो साथी एक नेपाल का रहने वाला हेमराज और दूसरा जलपाईगुडी पश्चिम-बंगाल का ओमप्रकाश है। ये दोनों होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम देखते थे और इन्ही की मदद से अभिजीत ने दिव्या की लाश को बीएमडब्ल्यू कार में रखी थी।
इस वजह से दिव्या को अभिजीत ने मारी गोली
पुलिस के अनुसार अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील फोटो दिव्या पाहुजा के पास थीं, जिन्हें लेकर वह अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। इस कारण अभिजीत ने उसकी हत्या की साजिश रची और होटल में ले जाकर उसे गोली मार दी। इसके बाद उसकी लाश का कार में डालकर ठिकाने लगा दी। पुलिस की पूछताछ में अभिजीत ने यह स्वीकार किया है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी। अभिजीत ने बताया कि दिव्या खर्चे के लिए उससे अक्सर रुपये लेती रहती थी ओर अब मोटी रकम ऐठना चाहती थी। दो जनवरी को होटल सिटी प्वाइंट में आरोपी अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ पहुंचा और उसके फोन से अश्लील फोटो डिलीट करने चाहे, लेकिन दिव्या ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया। इसी से नाराज होकर उसने दिव्या को गोली मार दी।
ओमप्रकाश और हेमराज ने रखी थी कार में लाश
आरोपी अभिजीत ने बताया कि दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसके शव को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया। इस काम को करने के लिए आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को लाखों रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी। पुलिस अब आरोपी के उन दो साथियों की तलाश कर रही है, जोकि कार में शव रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए लेकर गए थे।
संदीप गाडौली की प्रेमिका थी दिव्या
बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा छोटे मोटे मॉडलिंग के काम भी करती थी। गुरुग्राम के गांव गाड़ौली निवासी गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की वह कथित गर्लफ्रेंड थी। संदीप गाड़ौली का गुरुग्राम पुलिस ने वर्ष 2016 में मुंबई में एनकाउंटर किया था। हालांकि इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दिव्या पाहुजा और संदीप गाड़ौली की मां ने गुरुग्राम पुलिस के पांच कर्मचारियों के खिलाफ संदीप की हत्या का केस दर्ज कराया था।