फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District receives five development projects

जिले को पांच विकास परियोजनाओं की मिली सौगात

Sun, 21 Mar 2021 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
District receives five development projects
गुुरुग्राम। जिले के लोगों को 72.73 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिले की ये 5 परियोजनाएं भी प्रदेश की 163 परियोजनाओं का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने जिले में 2 परियोजनाओं का शिलान्यास व 3 नवनिर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी ऑनलाइन जुड़े रहे। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना काल में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पर राज्य सरकार का आभार जताया और कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी हरियाणा में विकास कार्य जारी है और यह सरकार की उपलब्धि है।
विज्ञापन

पटौदी को मिली नए आईटीआई भवन की सौगात
मुख्यमंत्री ने रविवार को पटौदी क्षेत्र के गांव मुसैदपुर में 6.63 करोड़ से तैयार नए आईटीआई भवन का तोहफा दिया तो वहीं सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करके 100 बेड से 200 बेड का बनाने का रास्ता भी साफ हो गया। इस पर 47 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। कोरोना काल में नागरिक अस्पताल के एक व्यवस्थित भवन की सबसे ज्यादा कमी महसूस हुई, जिसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मानेसर सेक्टर-1 में सामुदायिक भवन जनता को समर्पित
मानेसर के एचएसआईआईडीसी के एकमात्र रिहायशी सेक्टर-1 में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक भवन की भी सौगात मिली। सेक्टर में लंबे समय से सामुदायिक केंद्र की मांग की जा रही थी। रविवार को सीएम ने मानेसर में स्वर्ण जयंती पर्यावरण प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला भी रखी। गुरुग्राम और मानेसर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पर करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम को मिला किसान हॉस्टल
वहीं, जिले में किसानों के लिए प्रशिक्षण हॉस्टल का भी सीएम ने रविवार को लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। हॉस्टल का निर्माण सीएसआर के तहत एलडीसी लुई ड्रेफस कंपनी ने किया है। यह हॉस्टल गुरुग्राम में बागवानी कार्यालय के निकट बनाया गया है। ऑनलाइन उद्घाटन तथा शिलान्यास समारोह में गुरुग्राम की महापौर मधु आजाद, गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, सोहना विधायक संजय सिंह, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश, जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed