फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District Chess Championship begins at Vibgyor High School

Gurugram News: विबग्योर हाई स्कूल में जिला चेस चैंपियनशिप शुरू

Sat, 25 Apr 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
District Chess Championship begins at Vibgyor High School
गुरुग्राम। विबग्योर हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले से अंडर-11 और अंडर-17 वर्ग के कुल 281 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबले में अंडर-11 लड़को में श्लोक गणेश बचाव, आरिश गांधी, तेजस दीक्षित, अथर्व सिंह, वर्धन गिल, रिनेक सिंह कादयान, श्रेयस दीक्षित, आर्यन ठाकुर 3 में 3 से अंक लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अंडर-11 लड़कियों में हुनर कपूर, पद्मजा ए.जी., कशिका गोयल और नितारा गुप्ता 3 में से 3 अंक लेकर शीर्ष पर रहे। अंडर-17 लड़कों में व्योम मल्होत्रा, शाहान वोहरा, नमन खंडेलवाल, अरनव गोयल, नैतिक जैन और सक्षम अरोड़ा ने भी 3 में से 3 अंक प्राप्त कर बढ़त बनाई है। अंडर-17 लड़कियों में श्रेया पिपलानी और सिया कौशिक 3 में से 3 अंक के साथ आगे रहे और अदिता खंडूजा 3 में से 2.5 अंक लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। अंतिम मुकाबले रविवार 26 अप्रैल को खेले जाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सेक्टर-67 आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट जितिन राव, जनरल सेक्रेटरी अर्पिता, नितिन कुमार, नीता पुरी, बीपीएस मलिक, बिजेंदर सिंह, स्कूल एडमिन राजपाल चौहान (एडवोकेट) व सुषमा चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed