Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dispute among vendors at online shopping company's warehouse; vehicles vandalized.

Gurugram News: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के वेयरहाउस पर वेंडरों में विवाद, गाड़ियां तोड़ीं

Wed, 10 Jun 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Dispute among vendors at online shopping company's warehouse; vehicles vandalized.
एक पक्ष के 20 से अधिक दबंगों ने दूसरे पक्ष की 5 गाड़ियों में की तोड़-फोड़
विज्ञापन

मौके पर गोलियां भी चलाने का आरोप, पुलिस जांच में गोली चलाने की पुष्टि नहीं हुई
बिलासपुर थाना पुलिस, अपराध शाखा मानेसर, अपराध शाखा फर्रुखनगर, एसीपी पटौदी भी मौके पर पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर-तावडू रोड पर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के वेयरहाउस में बुधवार को जमकर डंडे व ईंट-पत्थर चले। ये झगड़ा वेयरहाउस के वेंडरों के दो गुटों के बीच टेंडर विवाद को लेकर हुआ। आरोप है कि मौके पर गोलियां भी एक पक्ष की ओर से चलाई गईं। हालांकि, पुलिस की ओर से मौके पर गोली चलानी की कोई पुष्टी नहीं की गई है। एसीपी पटौदी मनोज कुमार ने बताया कि बिलासपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। टेंडर को लेकर विवाद के कारण वारदात हुई है। मामले में टीम जांच कर रही हैं।

बिलासपुर-तावडू रोड पर एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का वेयरहाउस है। यहां काफी संख्या में कैंटरों में भरकर सामान आता है और यहां से आगे भेजा जाता है। इसके लिए वेयरहाउस की ओर से लोडिंग-अनलोडिंग का टेंडर दिया जाता है। वेयरहाउस में कई सारे वेंडर काम करते हैं। पहले लोडिंग-अनलोडिंग का ये टेंडर वेयरहाउस की ओर से तावडू निवासी बिजेंद्र राठी को दिया गया था। अब ये टेंडर एक अन्य एजेंसी को दे दिया गया। नई एजेंसी के मैनेजर धारूहेड़ा निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजेंद्र राठी टेंडर में हुए बदलाव को लेकर रंजिश रखने लगा। इसको लेकर उसने पहले कहासुनी भी की।
विज्ञापन

टेंडर न मिलने की रंजिश में हमला करने का आरोप
आरोप है कि बुधवार दोपहर बिजेंद्र राठी व इसके साथ 20 से अधिक अज्ञात लोग डंडे व अन्य हथियार लेकर आए। आरोप है कि आते ही सभी ने वेयरहाउस के बाहर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारने के साथ ही उन्हें ईंट-पत्थर, डंडे व लोहे की रॉड से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप ये भी लगाया गया कि आरोपी पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलाई। वारदात की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना एसएचओ, अपराध शाखा फर्रुखनगर, मानेसर की टीमें मौके पर पहुंची। एसीपी पटौदी भी मौके पर पहुंचे। टीमों ने मौके पर जांच की। पुलिस का कहना है कि मौके से गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। बिलासपुर थाना पुलिस अब प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed