फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Discussion on social innovation and change

Gurugram News: सामाजिक नवाचार व परिवर्तन पर विचार-विमर्श

Tue, 17 Oct 2023 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Discussion on social innovation and change
बीबीआईएमयूएन-2023 के आठवें सत्र में 900 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल
विज्ञापन

गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य शहरों व विभिन्न देशों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल में ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से सतत आर्थिक विकास और सामाजिक समानता विषय पर सत्र आयोजित किए गए। स्कूल ने बीबीआईएमयूएन-2023 के आठवें सत्र की मेजबानी की। मेगा इवेंट में गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, पंजाब, ओडिशा, तेलांगना व चंडीगढ़ से 900 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में वियतनाम, फिलीपींस, मैसेडोनिया, बांग्लादेश, श्रीलंका व कनाडा के छात्रों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में सामाजिक नवाचार व परिवर्तन पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल के पूर्व छात्र व करियर काउंसलर अभिषेक गुप्ता, मुदित मारवाह, त्रिलोक सिंह बिस्ट, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और स्कूल की निदेशिका सरोज सुमन गुलाटी ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अलका सिंह ने बताया कि प्रतिनिधियों को पारंपरिक और अपरंपरागत आठ समितियों में विभाजित किया गया। उन्होंने सामाजिक नवाचार व परिवर्तन पर विचार-विमर्श किया और इसके लिए एक प्रस्ताव भी तैयार किया। दो दिवसीय मेगा कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार भूतपूर्व राजनायिक दीपक वोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रतिनिधिमंडल का पुरस्कार डीपीएस सेक्टर-45 गुरुग्राम को और श्रेष्ठ स्कूल प्रतिनिधिमंडल का पुरस्कार डीएवी सेक्टर-49 को मिला। अंतरराष्ट्रीय समिति यूएनडीआरआर में सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार समर लोकेनले (फिलीपींस) ने जीता। उच्च प्रशस्ति स्थान नुसरत जहां खान (बांग्लादेश) और सीवान बायुतस (फिलीपींस) को मिला। विशेष उल्लेख पुरस्कार साकिबुल हसन रिपन और जिसान अल महमूद (बांग्लादेश) और मैरियन एंजेला मेसिना (फिलीपींस) को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed