{"_id":"674216fe24a5b09e750820b6","slug":"director-general-of-police-inaugurated-three-e-libraries-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-44386-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस महानिदेशक ने तीन ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस महानिदेशक ने तीन ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस गुरुग्राम, मानेसर व भोंडसी में ई-लाइब्रेरियां स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस कर्मचारियों और उनके बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइंस गुरुग्राम, मानेसर व भोंडसी में ई-लाइब्रेरियां स्थापित की गई हैं। शनिवार को पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने तीनों लाइब्रेरियों का उद्घाटन किया।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के अनुसार, कमिश्नरेट की पुलिस लाइंस में स्थापित की गई इन लाइब्रेरियों में विदेशी भाषा सीखने के लिए विदेशी भाषा लर्निंग केंद्र भी स्थापित किया गया है। इसमें अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंप्यूटर, किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साइबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्पेनिश, फ्रेंच, जापानी एवं अंग्रेजी भाषा सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केंद्र में ऑनलाइन प्रशिक्षक उपलब्ध कराया गया है। लाइब्रेरी को बिजली की असुविधा न हो, इसके लिए सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है।
एक साथ 100 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था
आधुनिक एवं आदर्श पुस्तकालय के स्वरूप को साकार करते हुए कंप्यूटर सिस्टम के साथ एलईडी स्क्रीन एवं वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक पुस्तकालयों में एक समय में 100 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हरियाणा पुलिस की ओर से अब तक विभिन्न जिलों में 18 पुलिस लाइंस में पुस्तकालय का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष सात पुलिस परिसरों में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा स्थापित इन पुस्तकालयों से पढ़कर काफी संख्या में बच्चों ने रोजगार प्राप्त किया है। भविष्य में भी ये आधुनिक पुस्तकालय बच्चों की सफलता में अहम भूमिका अदा करते रहेंगे।
विज्ञापन
यह पुस्तकें है मौजूद
इन नवनिर्मित पुस्तकालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पुस्तकों सहित गीता प्रेस, नेशनल बुक ट्रस्ट का संपूर्ण सेट, साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित किताबें जिसमें भारतीय भाषाओं के क्लासिकल साहित्य, प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित हिन्दी व अंग्रेजी का समस्त सेट, भगवद्गीता, पंडित लखमीचंद समग्र, पंडित लखमीचंद रचनावली, बाबू बाल मुकुंद गुप्त की ग्रंथावली के साथ महात्मा गांधी, विवेकानन्द समग्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की रत्नावली, अटल बिहारी वाजपेयी की श्रेष्ठ कविताएं जैसी किताबें भी उपलब्ध हैं। रूपा और पेंगुईन द्वारा प्रकाशित विश्व क्लासिक साहित्य का संपूर्ण सेट भी पुस्तकालय में उपलब्ध है।
साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुस्तैद
गुरुग्राम। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने कमर कस ली है। धोखाधड़ी होने पर 6 घंटे के भीतर पुलिस को सूचना मिलने पर साइबर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सकती है और पीड़ित का 70 प्रतिशत तक पैसा रिकवर किया जा सकता है। धोखाधड़ी होने पर 1930 पर सूचना दें। पुलिस लाइंस में पुस्तकालय का उद्घाटन करने के बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने सभी डीसीपी व एसीपी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। ब्यूरो