फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhruv Singh won gold in the All India National Ranking Tennis Championship

Gurugram News: ऑल इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में ध्रुव सिंह ने जीता सोना

Thu, 06 Nov 2025 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Dhruv Singh won gold in the All India National Ranking Tennis Championship
गुरुग्राम। सेक्टर-86 स्थित एक्सीलेंस स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में देशभर से आए जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए फाइनल मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। अंडर-12 बालक एकल में जिले के एरन बल्यान ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्जुन गोच्छवाल को 6-2, 1-6, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 बालक एकल के फाइनल में ध्रुव सिंह ने अक्ष बोरा को मात दी। बालिका वर्ग में भी मुकाबले बेहद प्रभावशाली रहे। अंडर-12 गर्ल्स एकल में नाइशा अग्रवाल ने रेओना पंचाल को कड़े संघर्ष में 6-4, 3-6, 10-8 से पराजित किया। वहीं, अंडर-14 गर्ल्स एकल का खिताब अवनि अरोड़ा ने अपने नाम किया, जिन्होंने अभिथा कुमार को 6-4, 6-0 से हराया। डबल्स इवेंट्स में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक डबल्स में वंश और धीरन की जोड़ी ने हर्षवर्धन और रुद्र को 6-4, 7-6 से हराकर खिताब जीता। अंडर-14 बालिका डबल्स में नाइशा और रेओना की जोड़ी ने अवनि और आद्या पर 6-3, 7-5 से जीत हासिल कर अपने अभियान का समापन स्वर्ण पदक के साथ किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed