फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfsgd

Gurugram News: बयाना लेकर जमीन पत्नी के नाम की, 15 लाख की ठगी में दंपति व बेटे पर केस

Sat, 02 May 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
dfsgd
पलवल।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये बयाना लेने के बाद न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई। उल्टा जमीन को आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बांस मोहल्ला निवासी हरेंद्र ने शिकायत दी कि उसकी मीट मार्केट, कृष्णा कॉलोनी निवासी सतीश से 4 कनाल 16 मरले जमीन का सौदा 66 लाख रुपये में तय हुआ था। 18 जुलाई 2025 को हरेंद्र ने सतीश को 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से बयाना दिए थे, जबकि शेष 51 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि सतीश ने पहले जमीन का इकरारनामा हरेंद्र के नाम कर दिया, जिसमें उसके बेटे जितेंद्र ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। बाद में सतीश ने कथित रूप से अपनी पत्नी रेखा के साथ मिलीभगत कर जमीन उसके नाम स्थानांतरित कर दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसने पैसे या जमीन की मांग की तो आरोपियों ने उसे धमकाया। पुलिस ने सतीश, उसकी पत्नी रेखा और बेटे जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed