फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfg

Gurugram News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sun, 14 Jun 2026 04:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
dfg
आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। शहर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में राजस्थान के अलवर जिले के डेरा कस्बा निवासी सूरज सिंह के हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल पक्ष के सदस्य उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अब उससे 70 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा है। यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष का एक सदस्य अमन उस पर गलत नजर रखता था। विवाहिता का कहना है कि जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट की और उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया। तावड़ू शहर थाना पुलिस ने अब इस मामले में सूरज सिंह, नरेंद्र, संदीप, अमन, रामेश्वरी, विकास, भीम सिंह और धन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed