{"_id":"6874f93fe7267054e00ed411","slug":"devotees-performed-jalabhishek-on-the-first-monday-of-sawan-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62231-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
मंदिरों में सुबह से ही लगा रहा तांता, भूतेश्वर और सिद्धेश्वर मंदिर में किया गया रुद्राभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव कां गंगाजल, दूध, दही, हल्दी, चंदन, रोली, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, कनेर आदि शिव की प्रिय सामग्रियों से पूजन किया।
सिद्धेश्वर और भूतेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सेक्टर-56 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 स्थित श्रीराम मंदिर, सेक्टर-नौ ए स्थित गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर-10 स्थित श्री कृष्ण मंदिर, दौलताबाद स्थित बाबा प्रकाशपुरी मंदिर, राजीव चौक स्थित गुफा वाले मंदिर, कादीपुर स्थित बाबा रतन दास मंदिर, न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन मंदिर, सेक्टर-41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर, सेक्टर-15 पार्ट वन, सेक्टर-31 और झाड़सा स्थित राधा कृष्ण मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया।
गौरी शंकर मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने कहा कि सोमवार भगवान शिव का दिन है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में इस दिन शिव के विशेष पूजन का विधान है। सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
मंदिरों में शिव पुराण का आयोजन
सावन के महीने में शहर के मंदिरों में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-चार स्थित श्रीराम मंदिर में शाम चार बजे से 6:30 तक शिवपुराण का पाठ किया जाता है। इस मंदिर में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक संत आचार्य दुर्गेश शिव महापुराण सुनाएंगे। यह कथा शाम चार बजे से सात बजे तक होगी।
कादीपुर मंदिर से निकलेगी शिव बरात
सेक्टर-10 ए के पास कादीपुर गांव का पुराने 1008 रतन दास मंदिर में इन दिनों काफी संख्या में भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर के बाहर करीब 71 फुट ऊंची शिव की प्रतिमा दूर से नजर आती है। मंदिर के पास पटौदी रोड पर कादीपुर गांव के डागर परिवार को ओर से बड़ा कांवड़िया शिविर लगाया जाता है। इस बार 18 जुलाई से 23 जुलाई तक यह शिविर लगेगा। शिविर में जुटने वाले शिवभक्त शिवरात्रि के पहले वाली शाम शिव बारात की शोभा यात्रा निकालते हैं। शिव बारात कांवड़िया शिविर से शुरू होकर बाबा रतन दास मंदिर तक पहुंचती है।