फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development works worth crores of rupees were stamped in the meeting

बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Tue, 07 Jun 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Development works worth crores of rupees were stamped in the meeting
गुरुग्राम। फिरोज गांधी कॉलोनी के सरकारी मिडिल स्कूल में 12 नए कमरों का निर्माण होगा। साथ ही कॉलोनी में एक डिस्पेंसरी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा साईं कुंज में सीवर लाइन डालने के लिए 1.84 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जबकि गलियों के निर्माण पर अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। 5 अन्य कार्यों के टेंडर अलॉटमेंट का रास्ता साफ हो गया। बैठक में कमरों के निर्माण के लिए 1.29 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई। डिस्पेंसरी के लिए 1.28 करोड़ रुपये, दरबारीपुर जोहड़ से तुलिप चौक तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और गांव पवाला खसरूपुर में हरीजन चौपाल के पुनर्निर्माण के लिए खर्च की राशि 95.21 लाख से बढ़ाकर 1.18 करोड़ कर दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में बंधवाड़ी तालाब बहाली एवं कायाकल्प के लिए 1.88 करोड़ रुपये, किसान भवन से अंबेडकर चौक तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज के लिए 2.44, सेक्टर-38 में मौजूदा बूस्टिंग स्टेशन में पंप चैंबर, चहारदीवारी, पंपिंग मशीनरी के लिए एक, डीएलएफ फेज-2 ब्लॉक-जे में बूस्टिंग स्टेशन के लिए 2.29 तथा गांव पलड़ा में अंडरग्राउंड टैंक, पंप चैंबर आदि के लिए 2.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई कमियां पाई जाती हैं तो होगी कार्रवाई
मेयर मधु आजाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निकट भविष्य में जो भवन निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, उनका वे स्वयं निरीक्षण करेंगी तथा अगर कोई कमियां पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारी एवं निर्माण करने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रोमिला गजेसिंह कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीता यादव, एसई विवेक गिल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed