फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development works launched in Ward-22.

Gurugram News: वार्ड-22 में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

Tue, 14 Apr 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Development works launched in Ward-22.
सुशांत लोक के ए, बी व सेक्टर-42 की सड़कों का होगा नवनिर्माण
विज्ञापन

नंबर गेम - 10 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वार्ड-22 के अंतर्गत सुशांत लोक-1 (ए एवं बी ब्लॉक) और सेक्टर-42 में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर राज रानी मल्होत्रा, स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा एवं पार्षद विकास यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महापौर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वार्ड-22 में शुरू किए गए ये कार्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद विकास यादव ने बताया कि सुशांत लोक एवं सेक्टर-42 में लंबे समय से सड़कों की स्थिति खराब थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए यह कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जहां नागरिकों को उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हों। पार्षद की ओर से नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, मुख्य अभियंता विजय ढाका तथा सभी संबंधित निगम अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुशांत लोक बी ब्लॉक सीडब्लूएफ के अध्यक्ष राज कुमार यादव, अरुण जैन (अध्यक्ष, सद्भाव), सुनील शर्मा, सुशांत लोक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक वर्मा, सेक्टर-43 से राजकुमार यादव, विकास यादव, सेक्टर-42 से आरके आर्य, रामनारायण यादव, अतर सिंह एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed