फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deputy Chief Minister fulfills his pledge by transferring Rs 2,100 to women's accounts: Mohan Lal Baroli

महिलाओं के खातों में 2100 रुपये भेजकर नायब सरकार ने संकल्प किया पूरा : मोहन लाल बड़ौली

Mon, 03 Nov 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister fulfills his pledge by transferring Rs 2,100 to women's accounts: Mohan Lal Baroli
भाजपा कार्यालय मानेसर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुगाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोमवार को मानेसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के माध्यम से 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर अपना संकल्प पूरा किया है।

कार्यालय पहुंचने पर गुरुग्राम महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत यादव, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने बड़ौली का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में हर रोज निर्णय लेकर जनता की सेवा कर रहे हैं। नारी शक्ति के विकास के लिए नायब सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत कर पारदर्शी कार्यशैली का प्रमाण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed