{"_id":"6a25d6a3885cd2fe6c0a90db","slug":"department-released-sports-calendar-of-2026-27-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-90575-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विभाग ने जारी किया 2026-27 का खेल कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विभाग ने जारी किया 2026-27 का खेल कैलेंडर
विज्ञापन
30 जून से 2 जुलाई तक राज्य स्तरीय अखाड़ा एवं दंगल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा खेल विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के तहत प्रदेशभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा।
खेल विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा राज्य अखाड़ा एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 20 से 23 जुलाई तक हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें योग सहित करीब 30 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं कराई जाएंगी। इस महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को खेलो हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में हॉकी, साइक्लोथॉन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। प्रदेश के महान धावक मिल्खा सिंह की स्मृति में 20 नवंबर को फिट हरियाणा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। वर्ष के अंत में 8 से 11 दिसंबर 2026 तक हरियाणा राज्य अंतर नर्सरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में भी योग सहित 30 खेलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, वर्ष की अंतिम बड़ी प्रतियोगिता मुख्यमंत्री कप (सीएम कप) होगी, जिसका आयोजन 12 से 14 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल शामिल रहेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और हरियाणा की खेल परंपरा को और अधिक मजबूती मिलेगी। जल्द ही जिला स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार कर खिलाड़ियों को कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी