{"_id":"61828e2746aea7288b1fe1c5","slug":"dengue-outbreak-did-not-stop-3-new-patients-were-found-number-of-patients-reached-257-in-the-district-gurgaon-news-noi613996369","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 3 नए रोगी मिले,जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 257","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 3 नए रोगी मिले,जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 257
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रोजाना लग रही भीड़ को देखते हुए स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतारें लग रही हैं तो वहीं जांच के लिए भी मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में डेंगू के 3 नए मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 257 हो गई। इसमें से 100 मरीज तो पिछले 15 दिनों में सामने आए हैं।
पिछले वर्षों में नागरिक अस्पताल का डेंगू वार्ड बिल्कुल खाली रहता था, लेकिन इस बार नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। नए मरीजों के आने के साथ ही सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में आधा दर्जन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिस तरीके से मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसको देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के मच्छरों को पनपने से रोकने संबंधी दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब तक 4487 नमूनों की जांच
स्वास्थ्य विभाग रैपिड फीवर सर्वे के तहत बुखार के लक्षण वाले मरीजों से जांच के लिए नमूने ले रहा है। इसके तहत अब तक 597009 घरों की जांच की जा चुकी है। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने शुक्रवार को जिले में 7563 घरों की जांच की। इसमें शहरी क्षेत्र के 2750 घर शामिल हैं, जबकि ग्रामीण इलाके के 4813 घरों को कवर किया गया है। अब तक डेंगू के लक्षण वाले 4487 नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से जांच के बाद 257 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
180 घरों में मिला लार्वा
जिले में बुधवार को डेंगू की जांच के लिए 91 नमूने लिए गए। मच्छरों का लार्वा मिलने पर बुधवार को नगर निगम की तरफ से 57 नोटिस जारी किए गए, जबकि इस वर्ष अब तक कुल 13645 नोटिस दिए गए हैं। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए घर-घर सर्वे कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में 16972 घरों की जांच की गई। अब तक 180 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। अब तक 32326 कंटेनर की जांच की गई है।