{"_id":"61a26f677892f35fd57c0c70","slug":"demonstration-of-electricity-contractors-for-non-payment-of-dues-gurgaon-news-noi6182170159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न होने पर बिजली ठेकेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न होने पर बिजली ठेकेदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के काम का लंबित भुगतान न होने पर पालम विहार में शनिवार को बिजली ठेकेदारों ने कार्यदाई संस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ठेकेदारों के साथ श्रमिक भी शामिल थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मध्यस्थता के बाद तय हुआ है कि काम कराने वाली संस्था के पदाधिकारी सोमवार को ठेकेदारों से बात करेंगे। साथ ही दस दिन में भुगतान भी करने का भरोसा दिलाया गया है।
बिजली ठेकेदार अभिषेक ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने साल 2018 में स्मार्ट सिटी योजना के तहत गुरुग्राम में अंडर ग्राउंड केबल के लिए 500 करोड़ के ठेके दिए। इसके लिए एक बड़ी निजी कंपनी के माध्यम से ठेकेदारों को काम सौंपा गया। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों का लंबित भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे ठेकेदार श्रमिकों को पैसा नहीं दे पा रहे हैं। जिससे श्रमिक परिवारों के समक्ष पेट भरने की समस्या हो गई है।
भुगतान की मांग को लेकर श्रमिक पालम विहार स्थित निजी कंपनी के आफिस के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। दूसरी ओर हंगामे और प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में ठेकेदारों और आफिस में मौजूद कर्मचारियों के माध्यम से निजी कंपनी के अधिकारियों के बीच बात हुई। दोपहर बाद तक श्रमिक निजी कंपनी के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में तय हुआ कि सोमवार को निजी कंपनी के अधिकारी सोमवार को ठेकेदारों से बातचीत करेंगे और उन्हें भरोसे में लेंगे। साथ ही कम से कम 10 दिन के भीतर ही बकाया भुगतान भी कर दिया जाएगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
कंपनी पर अब भी 40 फीसदी से अधिक भुगतान बकाया है। ठेकेदारों को पैसा नहीं मिल रहा है। इस कारण वह मजदूरों को नहीं दे पा रहे। जो काम स्मार्ट सिटी का बकाया है वह भी प्रभावित हो रहा है। नोएडा में बैठे कंपनी के बड़े अधिकारी धमकी देते हैं। इन बातों से सबसे ज्यादा नुकसान मजदूरों का हो रहा है।
- पंकज, बिजली ठेकेदार