{"_id":"642ace696590601e7403afc4","slug":"demolished-five-illegal-colonies-being-cut-in-9-acres-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3002-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 9 एकड़ में काटी जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 9 एकड़ में काटी जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं
विज्ञापन
फर्रुखनगर में डीटीपी प्रवर्तन ने की कार्रवाई , मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग प्रवर्तन ने सोमवार को फर्रुखनगर में 9 एकड़ में काटी जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण करने वालों को विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर बिना अनुमति के फिर से निर्माण किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
डीटीपी प्रवर्तन को सूचना मिली थी कि फर्रुखनगर में कुछ लोग अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं। जांच में यह सूचना सही पाई गई। विभाग ने अवैध कॉलोनी काटने वालों को चिह्नित करते हुए उन्हें नोटिस भेजे लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सोमवार को डीटीपी प्रवर्तन की टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई। फर्रुखनगर के नायब तहसीलदार नरेंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। टीम ने 20 डीपीसी स्तर के निर्माण, तीन निर्माणाधीन मकान, 1200 मीटर की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा खेड़ा खुर्रमपुर में भी एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मौके पर डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव, अवर अभियंता सचिन, नवीन, पारस आदि मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर इकट्ठा हुए लोगों से अपील की गई कि वह अपने कठिन परिश्रम से अर्जित की गई आय को अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। किसी भी कॉलोनी की वैधानिकता की जानकारी करने के लिए डीटीपी कार्यालय आ सकते हैं।