{"_id":"6a9092f4f79e198bd70317a8","slug":"demand-to-prioritize-land-acquisition-for-the-24-meter-road-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99099-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 24 मीटर सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 24 मीटर सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने की मांग
विज्ञापन
मार इंपीरियल गार्डंस काॅन्डोमिनियम एसोसिएशन ने सरकार को पत्र लिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 102 स्थित ईमार इंपीरियल गार्डंस सोसाइटी आरडब्ल्यूए ने हरियाणा सरकार और संबंधित अधिकारियों को सोसाइटी के पास 24 मीटर सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने की मांग की है। ईमार इंपीरियल गार्डंस काॅन्डोमिनियम एसोसिएशन की ओर सरकार को पत्र लिखकर ये मांग रखी गई है।
पत्र में बताया गया है कि विकास योजनाओं के अनुसार, ईमार इम्पीरियल गार्डंस के आसपास और इसे जोड़ने वाली तीन 24 मीटर चौड़ी सड़कें प्रस्तावित हैं। इनके लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण अभी तक नहीं हुआ है, जिसके कारण नियोजित सड़क नेटवर्क अधूरा है। इससे निवासियों को आवागमन, बेहतर कनेक्टिविटी और आपातकालीन पहुंच के संबंध में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों से इन नियोजित सड़कों की स्पष्ट पहचान और सीमांकन करने, सरकार की चल रही पहल के अंतर्गत आवश्यक भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने और भूमि उपलब्ध होने के बाद सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने ईमार इंपीरियल गार्डंस के पीछे स्थित मौजूदा रेवेन्यू रोड की मरम्मत की आवश्यकता भी उठाई है। यह मार्ग ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए रास्ता प्रदान करता है और उन्हें जीएमडीए रोड नंबर 183 से जोड़ता है। वर्तमान में यह सड़क अत्यंत जर्जर स्थिति में है और सुरक्षा और बेहतर आवागमन के हित में इसके तत्काल सुधार की आवश्यकता है। इस मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। एसोसिएशन ने स्थिति का मौके पर आकर आकलन करने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त स्थल निरीक्षण कराने का भी अनुरोध किया है।