फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to make Nagina a subdivision intensifies

Gurugram News: नगीना को उपमंडल बनाने की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ी भीड़

Sat, 13 Sep 2025 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Nagina a subdivision intensifies
नगीना। क्षेत्र के लोगों ने उपमंडल का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन की कमर कस ली है। मेवात आरटीआई मंच व मौजी फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को नगीना में भेदभाव से आजादी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर उपमंडल की मांग दोहराई। दो दिन में ही हजारों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर नगीना को उपमंडल बनाने की मुहिम को मजबूती दी। मेवात आरटीआई मंच के उपाध्यक्ष नसीम सरपंच सांठावाड़ी ने कहा कि नीति आयोग ने मार्च 2018 में नूंह को देश का सबसे पिछड़ा जिला घोषित किया था, फिर भी सरकार की उदासीनता के कारण नगीना उपमंडल का दर्जा पाने से वंचित है। कार्यक्रम में हाजी अली मोहम्मद, चौधरी सोहराब नंबरदार, रशीद अहमद, पूर्व सरपंच जमील अहमद, राजपाल सरपंच, रिजवान पूर्व सरपंच, हाजी साहुन सरपंच, हाजी मुबारिक हुसैन सरपंच, नसीम अहमद सरपंच, राजूद्दीन मेवाती, डॉक्टर समीर जंग, हाजी कल्लू खान, राजीव सागर, जमील अहमद और समाजसेवी मोहम्मद इकबाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed