{"_id":"653bfb2c3ae7b0f97a01ff57","slug":"demand-to-increase-the-number-of-reserved-seats-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17268-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम में 36 सीटों में तीन सीट ही आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम के चुनाव में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर हरियाणा चुनाव आयुक्त को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने गुरुग्राम में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत की।
आप पार्टी की बुद्धिजीवी विंग के जिला अध्यक्ष धनराज बंसल ने हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गुरुग्राम नगर निगम के सितंबर-2017 के हुए चुनाव में 35 सीटों में से छह सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। लेकिन इस बार की जारी अधिसूचना में 36 सीटों में से सिर्फ तीन सीटें ही आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित समाज की आरक्षित सीटें कम न कि जाएं। उन्होंने हरियाणा चुनाव आयुक्त से मांग की है कि 36 में से सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हों। ज्ञापन देने वालों में प्रताप कदम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।