फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for lift on railway station's footover bridge

रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट लगाने की मांग

Mon, 05 Apr 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for lift on railway station's footover bridge
गुरुग्राम। नगर निगम वार्ड-10 के पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी औैर पार्षद शीतल बागड़ी ने मंडल रेल प्रबंधक नई दिल्ली के नाम गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शंकरलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज पर लिफ्ट लगाने, गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन का संचालन और रेलवे स्टेशन पर न रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। स्टेशन अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराते हुए इन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी ने बताया कि गुरुग्राम के नागरिकों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर अधिकाधिक ट्रेनों के ठहराव और संचालन की मांग हमेशा से करते रहे हैं। वर्षों के अथक प्रयास के बाद गुरुग्राम के नागरिकों की सुविधा के लिए आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सका है। पिछले कई वर्षों तक सरकार, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार मांग पत्र और ज्ञापन सौंपने के बाद हरियाणा सरकार और रेलवे के सहयोग से इस ब्रिज का निर्माण संभव हो सका। लेकिन बीमार, दिव्यांग एवं बुजुर्ग नागरिकों के लिए अभी भी परेशानी बरकरार है, क्योंकि दोनों तरफ लिफ्ट की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से ऐसे लाचार नागरिकों की सुविधा के लिए आरओबी के दोनों तरफ लिफ्ट लगाई जाए। वहीं यहां आवश्यक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए। उदयपुर से वीरभद्र को आवागमन करने वाली 09609-09610 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का ठहराव भी गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर किया जाए। इस मौके पर उनके साथ अगस्त कुमार, अनिल बाबा, जगदीश रावत, पूरन सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed