{"_id":"626d75086a60475eaa53ce14","slug":"demand-for-change-in-school-timings-due-to-heat-gurgaon-news-noi6459244111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। उत्तर भारत में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू के कारण स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की मांग उठने लगी है। विभिन्न शिक्षक संघ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर और शिक्षा विभाग के महानिदेशक व निदेशक को पत्र लिखकर स्कूलों में 16 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश कराने की मांग की है। गर्मी अधिक होने के कारण पीने के पानी की समस्या के साथ ही बिजली के कारण कक्षाओं में पंखे नहीं चलने के कारण परेशानी हो रही है। इसके साथ ही स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और छठी से 12वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान सत्यनारायण यादव ने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। सरकारी स्कूलों में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। पीने के पानी और बिजली की कमी के कारण कक्षाओं में पढ़ाई नहीं हो पा रही है, ऐसे में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना चाहिए। इसके साथ ही 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान का कहना है कि वर्तमान में भयंकर गर्मी पड़ रही है, उसका सबसे ज्यादा प्रभाव प्राथमिक स्कूलों के बच्चों पर पड़ रहा है। अत्यधिक गर्मी होने और स्कूलों में बिजली नहीं होने के कारण बच्चों का दोपहर बाद 2.30 बजे तक कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने भी अगले चार-पांच दिनों तक सामान्य तापमान भी 46 डिग्री रहने का अलर्ट जारी किया है। इस समय स्कूलों में छुट्टी होती है उस समय गर्मी का प्रचंड रूप देखा जा सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूली समय में बदलाव करने के साथ ही ग्रीष्मावकाश के बारे में प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
उपायुक्त से मांग करेगा संघ
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के जिला महासचिव अशोक प्रजापति ने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गुरुग्राम के उपायुक्त से स्कूल समय में परिवर्तन कर प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक करने की मांग करेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।