फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delivery boy arrested for cancelling food orders and selling them at half the price

Gurugram News: खाने का ऑर्डर कैंसिल कराकर आधे दाम पर बेचने वाला आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy arrested for cancelling food orders and selling them at half the price
ऑर्डर किए गए खाने को ऑफलाइन डिलीवर करके कर रहा था ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खाने के ऑर्डर को कैंसिल कराकर आधे दामों में बेचने वाले डिलीवरी बाॅय को साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने मंगलवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। ग्राहकों द्वारा ऑर्डर किए गए खाने को ऑफलाइन माध्यम से डिलीवर करके स्वीगी कंपनी से ठगी कर रहा था।
आरोपी की पहचान हिसार (हरियाणा) के डाणी वर्मन बरवाला निवासी मोनू (30) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह रैपिडो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी द्वारा स्विगी कंपनी के माध्यम से रेस्टोरेंट से ऑर्डर को लेकर उपभोक्ता को डिलीवर करने के दौरान कॉल करके ऑर्डर को कैंसिल करवा लेता। इसके बाद ऑर्डर को आधे दामों में उसी उपभोक्ता को डिलीवर कर देता था। उपभोक्ता द्वारा दिए ऑर्डर के रुपये अपने पास रख लेता था। आरोपी माेनू ने ऑर्डर कैंसिल कराकर खाना डिलीवर करके करीब 10 हजार रुपये अपने पास रखे।
विज्ञापन

स्विगी कंपनी के प्रतिनिधि ने 20 अगस्त 2025 को साइबर अपराध थाना पूर्व में शिकायत दी कि कंपनी ने रेस्टोरेंट से खाने उठाने से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए रेपिडो को डिलीवरी पार्टनर बनाया हुआ है। रेपिडो के डिलीवरी बॉय द्वारा खाने के ऑर्डर को उपभोक्ता को गलत कारण बताकर कैंसिल करके ठगी की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी मोनू को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। कंपनी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर छानबीन करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed