फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deliberations on Strengthening the Organization and Farmers' Interests

Gurugram News: संगठन की मजबूती और किसान हितों पर मंथन

Sun, 17 May 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on Strengthening the Organization and Farmers' Interests
पिनगवां । कस्बे में भाजपा नेता यादराम गर्ग के निवास पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु यादव और सुनील वत्स ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसान हितों, संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से जुड़ने और सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष, महामंत्री रमेश मानुवास, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, अरविंद चौहान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed