फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi Route Survey for Gurugaman City Buses

गुरुगमन सिटी बसों के लिए दिल्ली रूट का सर्वे

Thu, 29 Jul 2021 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi Route Survey for Gurugaman City Buses
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के कई रूटों पर बसों को चलाने के के लिए सर्वे कर रहा है। वर्तमान में रूट नंबर 210 गुरुग्राम से करोल बाग और रूट नंबर 202डी बदरपुर बॉर्डर तक गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इन दोनों रूटों पर 4-4 बसों का चलाया गया है। गुुरुग्राम से आईएसबीटी और सराय काले खां के रूट पर सर्वे किया जा चुका है। ऐसे में इन दोनों रूटों पर जल्द ही गुरुग्राम से सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। जबकि आनंद विहार वाले रूट पर सर्वे कार्य किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बसों को चलाया जा सके।
विज्ञापन

बीते वर्ष कोरोना महामारी आने से पहले डीटीसी की बसें गुरुग्राम आती थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने के बाद ही डीटीसी बसों को संचालन नहीं किया जा सका। ऐसे में गुरुग्राम से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार इन रूटों पर रोडवेज बसों को चलाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ सकी। ऐसे में जीएमसीबीएल द्वारा ही यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुगमन सिटी बसों को शुरू किया जा रहा है। करोल बाग के लिए पहली बस सुबह 7.15 बजे चलती है, जबकि करोल बाग से गुरुग्राम के लिए आखिरी बस शाम 8.45 बजे चलेगी।
विज्ञापन

जीएमसीबीएल के डिपो प्रबंधक अरुण शर्मा ने बताया कि दिल्ली में कई रूटों पर सर्वे किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जा सके। दो रूट आईएसबीटी और सराय काले खां का सर्वे पूरा हो चुका है, जल्द ही इन रूटों पर बसें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed