फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   delhi-jaipur higway jaamed

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हजारों यात्रियों के चार घंटे जाम में बर्बाद

Tue, 05 Jul 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
delhi-jaipur higway jaamed
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह हजारों यात्रियों के चार घंटे जाम में बर्बाद हो गए। धारूहेड़ा से लेकर खेड़कीदौला टोल तक तीन स्थानों पर सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे के बाद तक जाम रहा। जाम का प्रमुख केंद्र धारूहेड़ा रहा। यहां सर्विस लेन की बदतर हालत और जलभराव के कारण पांच दिन से लगातार लगा जाम अब नासूर बन गया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि धारूहेड़ा में हाईवे के जिस हिस्से में जलभराव है, वहां से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) महज 500 मीटर दूर है। मुख्य सड़क पर ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का एसटीपी बना है। सर्विस लेन के साथ हाईवे की मुख्य सड़क जलमग्न है। जलजमाव के कारण सर्विस लेन में पहले ही घुटने तक गड्ढे थे, अब मुख्य सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में आए दिन कोई न कोई वाहन फंसा रहता है। पांच किलोमीटर के दायरे में पूरा हाईवे जाम रहता है। सुबह के समय वाहनों के दबाव के कारण कई बार यह दायरा छह से सात किलोमीटर का भी हो जाता है। यहां न धारूहेड़ा नगर पालिका जल निकासी के बंदोबस्त कर रही है और न ही एनएचएआई सर्विस लेन और सड़कों के गड्ढों को भर पा रहा है।
विज्ञापन

यहां लगा रहा जाम
धारूहेड़ा से निकलने के बाद कापड़ीवास मोड़ से आगे सिधरावली से राठीवास कट तक भी करीब दो किलोमीटर लंबा जाम रहा। यहां जल्दबाजी के चक्कर में लोग सर्विस रोड पर चढ़े तो यहां वाहनों का दबाव बढ़ते ही सर्विस रोड भी जाम हो गई। यहां से वाहन किसी तरह निकले तो खेड़कीदौला टोल पर आधा किलोमीटर का जाम रहा। यहां एक कैंटर ने काम को टक्कर मार दी। कार को हटाकर यातायात सुचारू करने में समय लगा, जिस कारण लोग यहां भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से झेल रहे जलभराव और जाम
पिछले साल भी बरसात के दिनों में यहां जाम ने परेशान किया था। उस समय रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव ने कमर तक पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन कर सड़क की हालत सुधारने और जल निकासी के उचित बंदोबस्त करने के लिए लोगों को साथ लेकर प्रदर्शन किया था। विधायक चिरंजीव ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। इसके बाद शासन और प्रशासन ने खूब वादे किए, बेहतर बंदोबस्तों का दावा किया, लेकिन बरसात बीतने के साथ ही सब हवा-हवाई हो गया।
नगर पालिक को सुना रहे खरी-खरी, मंत्री को कर रहे ट्वीट
जाम से परेशान लोग एनएचएआई और धारूहेड़ा नगर पालिका को खरी-खरी सुना रहे हैं। लोग फोन पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ नगर पालिका अधिकारियों और चेयरमैन को जाम और जलभराव की तस्वीरें भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय आर्य को व्हाट्सएप पर जाम और जलभराव की तस्वीरें भेजी और बदहाल व्यवस्थाओं के लिए खूब खरी-खरी सुनाई। उन्होंने धारूहेड़ा नगर पालिक के चेयरमैन कंवर सिंह को भी फोन पर जरूरी कदम उठाने को कहा। दिल्ली पुलिस के एएसआई बिजेंद्र ने राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट कर यहां के हालातों से अवगत कराया।
उद्योगों में उत्पादन हो रहा प्रभावित
आईएमटी मानेसर और गुरुग्राम के उद्योगों में रेवाड़ी-धारूहेड़ा-बावल और आसपास के हजारों कर्मचारी काम करते हैं। ये कर्मचारी प्रतिदिन आईएमटी और गुरुग्राम आते-जाते हैं। पिछले पांच दिनों से लग रहे जाम के कारण ये ऐसे हजारों कर्मचारी समय पर काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में उद्योगों में उत्पादन और दूसरे काम प्रभावित हो रहे हैं। मानेसर आईएमटी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी और गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव के अनुसार 60 फीसदी मैनपावर जाम के कारण 11 बजे के बाद कंपनी पहुंच रही है।

फोन कॉल्स और संदेश के माध्यम से हाईवे पर जाम के हालातों के बारे में पता चला है। बेसटेक सिटी मॉल के सामने पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। जल्द ही सर्विस रोड और मुख्य सड़क के गड्ढों को ठीक कर व्यस्थाएं सुधार ली जाएंगी।
- अजय आर्य, परियोजना निदेशक, एनएचएआई (गुरुग्राम-जयपुर खंड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed