टूटे सारे सपने: डांस ऑडिसन के बहाने होटल बुलाया, दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो; यहीं नहीं रुका आशीष का 'आतंक'
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली 37 वर्षीय युवती की पहचान 2021 में बिहार निवासी आशीष से हुई थी। युवती को ऐक्टिंग का काफी शौक था। इस पर आशीष ने उसे एक्टिंग व डांस में करियर बनाने में मदद करने की बात कही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नामी होटल में डांस ऑडिशन के बहाने बुलाकर दिल्ली की रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी ऑडिसन के बहाने अश्लील वीडियो बना ली और उसके जरिए ब्लैकमेल कर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी, जहां जीरो एफआईआर दर्ज करके इसे सेक्टर-29 थाना पुलिस को भेज दिया गया है।
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली 37 वर्षीय युवती की पहचान 2021 में बिहार निवासी आशीष से हुई थी। युवती को ऐक्टिंग का काफी शौक था। इस पर आशीष ने उसे एक्टिंग व डांस में करियर बनाने में मदद करने की बात कही थी।
आरोप है कि आशीष ने युवती को डांस ऑडिशन के बहाने दिसंबर 2021 में गुरुग्राम के होटल लेमन ट्री में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता कई दिनों तक चुप रही लेकिन बाद में हिम्मत कर उसने दिल्ली पुलिस को मामले की शिकाय दी। दिल्ली पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उसे गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना पुलिस को भेज दिया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बयान दर्ज करने के लिए पीड़िता को बुलाया गया है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।