फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi border sealed from tonight, it may take more time to reach airport

Gurugram News: आज रात से दिल्ली बॉर्डर सील, एयरपोर्ट पहुंचने में लग सकता है ज्यादा समय

Wed, 06 Sep 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi border sealed from tonight, it may take more time to reach airport
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान
विज्ञापन


रविवार रात 12 बजे तक नेशनल हाईवे पर किसी भी प्रकार के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। डायवर्जन प्लान बृहस्पतिवार आधी रात से 10 सितंबर की आधी रात तक लागू रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट जाने वालों को अब करीब एक से डेढ़ घंटा पहले ही घर से निकलना होगा। हवाई अड्डे तक पहुंचने में पहले जहां करीब आधा घंटा लगता था, वहां पर अब करीब डेढ़ घंटे तक का समय लग सकता है।
डीसीपी ट्रैफिक विजेंद्र विज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक नेशनल हाईवे पर किसी भी प्रकार के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित होगा। ऐसे में बस व ट्रक यूनियन को किस रास्ते पर न जाकर किस रास्ते का इस्तेमाल करना होगा, उसके लिए सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही मल्टीनेशनल कंपनियों को सूचना दी गई है कि शनिवार व रविवार उनका अवकाश होता है, ऐसे में शुक्रवार को उनके कर्मचारी घर से ही काम करें। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। उन्होंने बताया कि हालांकि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने वाले वाहन और आपातकालीन वाहनों को यहां से गुजरने की छूट रहेगी।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर जाने में सावधानी बरतने की जरूरत
बृहस्पतिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए पहले के मुकाबले और ज्यादा समय लगेगा। पहले नेशनल हाईवे-48 से होकर सीधा हवाई अड्डे पहुंचा जा सकता था, लेकिन दिल्ली बॉर्डर सील होने के कारण अब हवाई अड्डे जाने के लिए राजीव चौक से या इफ्को चौक से गुरुग्राम ओल्ड दिल्ली रोड से होकर दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद वह नेशनल हाईवे-48 की सर्विस लेन का इस्तेमाल कर हवाई अड्डे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवाई अड्डे टर्मिनल-3 तक ऐसे पहुंचेंगे
राजीव चौक या इफ्को चौक से ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड से बाॅर्डर से होते हुए यूईआर रोड पर पहुंचकर नेशनल हाईवे-48 की सर्विस रोड का इस्तेमाल करके टर्मिनल-3 तक जा सकते हैं। इसी रास्ते आगे होकर टर्मिनल-1 पर भी जा सकते हैं।


भारी वाहन करेंगे केएमपी का इस्तेमाल
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भारी वाहनों को केएमपी की तरफ से जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रक यूनियन को पहले ही इसके बारे में सूचना जारी कर दी गई है। जयपुर की तरफ से आ रहे भारी वाहन मानेसर में पंचगांव चौक से ही केएमपी पर जा सकते हैं। उनका नेशनल हाईवे से दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगा।


बसों के लिए इफ्को चौक पर होगा डायवर्जन
राजस्थान से दिल्ली जाने वाली बसों के लिए पुलिस ने विशेष रूप से तैयारी की है। इसके लिए बस यूनियन को भी पहले से जानकारी दे दी गई है। जयपुर की तरफ से आ रही बसों को पहले इफ्को चौक से एमजी रोड की तरफ भेजा जाएगा। वहां से उन्हें आया नगर से दिल्ली के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed