फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Debate in Mayor and SE, recommendation of action

मेयर और एसई में बहस, कार्रवाई की सिफारिश

Mon, 06 Sep 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Debate in Mayor and SE, recommendation of action
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद के आदेशों का पालना न करने व बैठक में दुर्व्यवहार करना अधीक्षण अभियंता (एसई) रमेश शर्मा को भारी पड़ा। मेयर मधु आजाद ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर रमेश शर्मा को प्रभार मुक्त कर तबादला करने और रिपोर्ट सरकार को भेजने की सिफारिश की है। इसके अलावा स्वच्छता शाखा में कार्यरत अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्वच्छता शाखा में कार्यरत डॉ. हरभजन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है तो वहीं इसी विभाग में बतौर सलाहकार कार्यरत अनिल मेहता की बी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को मेयर मधु आजाद ने निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मेयर ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह एसई रमेश शर्मा को वार्ड-22 का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। बैठक में दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन

बैठक छोड़कर चले गए रमेश शर्मा
मेयर के निर्देशों पर रमेश शर्मा ने कोई अमल नहीं किया। जब इस बारे में मेयर ने एसई से जवाब तलब किया तो वे बैठक को छोड़कर चले गए। इसके चलते एसई को चार्ज मुक्त करने तथा उनका दूसरी जगह तबादला करने की अनुशंसा मेयर द्वारा निगमायुक्त से की गई है। मेयर मधु आजाद ने कहा कि सही ढंग से कार्य न करने वालों की नगर निगम में कोई जगह नहीं है तथा उन्हें तुरंत प्रभाव से निगम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने सभी सलाहकारों को जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तीन माह में होगी कार्यों की समीक्षा
मेयर ने कहा कि हर तीन माह में वह निगम में कार्यरत सलाहकारों के कार्यों की समीक्षा करेंगी। समीक्षा के दौरान मेयर ने सभी सलाहकारों को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए अब तक के कार्यों की रिपोर्ट सीधे मेयर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा भविष्य में भी किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मेयर कार्यालय को समय-समय पर देने की बात कही।
इन विभागों के सलाहकारों के साथ बैठक
मेयर ने नगर निगम गुरुग्राम की कानूनी शाखा, विजिलेंस शाखा, स्वच्छ भारत मिशन, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज, शिकायत प्रबंधन, आईटी व पर्यावरण आदि शाखाओं में लगे सलाहकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन शाखा में कार्यरत आईईसी एक्सपर्ट डॉ. हरभजन सिंह के त्यागपत्र को स्वीकृत करने तथा इसी शाखा में कार्यरत सलाहकार अनिल मेहता की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय बैठक में लिया गया।
दीवार गिरने के तीन माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विजिलेंस विंग की समीक्षा के दौरान मेयर मधु आजाद ने विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गांव डूंडाहेड़ा में चौपाल की दीवार गिरने के मामले में विजिलेंस विंग ने 3 माह में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जो बेहद चिंता का विषय है। इसके साथ ही विजिलेंस विंग किसी भी प्रकार की रिपोर्ट मेयर कार्यालय को नहीं दे रही है। यह हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अधिकारी हर प्रकार की रिपोर्ट मेयर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि मेयर द्वारा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
अनिल मेहता की सेवाएं समाप्त
स्वच्छ भारत मिशन शाखा की समीक्षा के दौरान मेयर ने कहा कि शाखा की तरफ से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा अलगाव, बल्क वेस्ट जनरेटरों सहित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाना चाहिए। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना भी इसी शाखा की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस शाखा में लगे सलाहकार अनिल मेहता की सेवाओं को समाप्त करने की सिफारिश की।

सीवरमैन का प्रशिक्षण कराने के निर्देश
मेयर ने सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज शाखा से जुड़ी सलाहकार अनिता फलसवाल को सभी सीवरमैन का प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन सामान्य व निगम पार्षदों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान भी तत्परता से कराने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड-22 में सीवर सफाई दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त निगमायुक्त रोहताश बिश्नोई, चीफ इंजीनियर ठाकुर लाल शर्मा, चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंगला, डीएफओ सुभाष यादव, अधीक्षक अभियंता राधेश्याम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed