{"_id":"68111e9b3d006ea2da07e276","slug":"deadly-attack-on-retired-soldiers-father-case-registered-against-four-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-102891-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेवानिवृत्त फौजी के पिता पर किया जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेवानिवृत्त फौजी के पिता पर किया जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
तावडू। जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव हिलालपुर में एक सेवानिवृत्त फौजी के पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर टक्कर मारने के बाद बेरहमी से पीटा और जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। सेवानिवृत्त अजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उसने थाना रोजका मेव में दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे उनके पिता रामनारायण गांव की गौशाला से दूध लेकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार काली हुंडई वेन्यू ने टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक दीपांशु था। टक्कर लगने के बाद साहब सिंह, नवीन, गौरव और दीपांशु ने पिता पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि वे उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश भी कर रहे थे। घटना के बाद पीड़ित को नल्हड़ शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। मेडिकल रिपोर्ट में 12 गंभीर चोटें दर्ज हुई हैं। वहीं, घटना के कुछ समय बाद आरोपी चाचा राहुल के घर गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है। संवाद