फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Data verification schedule released for online teacher transfer process

Gurugram News: ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डेटा सत्यापन का शेड्यूल जारी

Thu, 23 Jul 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Data verification schedule released for online teacher transfer process
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा विभाग ने 2026 की ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डेटा सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार सरकारी स्कूलों के शिक्षक 1 से 7 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट व सत्यापित करेंगे। 8 और 9 अगस्त को शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 10 से 14 अगस्त तक शिक्षक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 15 से 21 अगस्त तक आपत्तियों का निपटारा करेगी, जबकि राज्य स्तरीय समिति 26 से 28 अगस्त तक अंतिम निर्णय लेगी। 29 और 30 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को निर्धारित समय में डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। देर या त्रुटि होने पर संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed