{"_id":"614f5f528ebc3e0de90f71d3","slug":"cyber-thugs-did-not-even-spare-the-divisional-commissioner-withdrew-12-thousand-from-the-account-gurgaon-news-noi606761365","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने मंडलायुक्त को भी नहीं बख्शा, खाते से 12 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने मंडलायुक्त को भी नहीं बख्शा, खाते से 12 हजार निकाले
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने मंडलायुक्त राजीव रंजन को भी नहीं बख्शा है। मंडलायुक्त के क्रेडिट कार्ड से पांच बार फर्जी निकासी कर 12 हजार से ज्यादा की राशि निकाल ली है। मंडलायुक्त ने इस मामले में साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया है। मामला मंडलायुक्त से जुड़ा होने की वजह से पुलिस पूरी ताकत से इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक ठग का सुराग नहीं मिला है।
मंडलायुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर पुलिस थाने को शिकायत देते हुए बताया है कि उनके कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे किसी साइबर ठग ने पांच बार फर्जी निकासी की। पहली बार में 3000, दूसरी बार में 1500, तीसरी बार में 2889, चौथी बार में 1589 व पांचवीं बार में 3789 रुपये निकाल लिए। सभी ट्रांजेक्शन रात सवा 9 से 9:17 बजे के बीच हुए हैं।
शुक्रवार दोपहर भी लगानी चाही सेंध
मंडलायुक्त ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर को भी ठग ने फर्जी ट्रांजेक्शन का प्रयास किया, लेकिन तब तक उन्होंने कार्ड को ब्लॉक करा दिया था इसलिए ट्रांजेक्शन नहीं हो सका। सभी ट्रांजेक्शन एप्पल डाट कॉम/ बिल के माध्यम से किए गए हैं। इधर मंडलायुक्त के क्रेडिट कार्ड से ही फर्जी निकासी को लेकर साइबर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
केस दर्ज कर जांच की जा रही है, ट्रांजेक्शन की डिटेल से आरोपी के पास तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, वह जल्द ही गिरफ्तार होगा।
-करन गोयल, एसीपी डीएलएफ