फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cyber fraud three arrest

Gurugram News: ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 01 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraud three arrest
साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराध के तीनों आरोपी।
नूंह साइबर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए नूंह साइबर थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फर्जी सिम कार्ड, फर्जी बैंक खातों और नकली पहचान का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन आरोपियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में शिकायतें दर्ज पाई गई हैं ।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहला मामला झारपुडी निवासी सद्दाम से जुड़ा है। इस मामले में 18 जुलाई को पुलिस ने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर छापा मारकर रिजवान पुत्र जमी़ल खां को पकड़ा था। फरीदाबाद और गुजरात के पोरबंदर में दर्ज ठगी की शिकायतें उसके मोबाइल नंबर से जुड़ी मिली। पूछताछ में रिजवान ने फर्जी सिम और नकली पहचान का उपयोग कर ठगी करना स्वीकार किया तथा अपने सहयोगी सद्दाम का भी नाम लिया था। 29 सितंबर को उसके साथी सद्दाम पुत्र हनीफ निवासी झारपुडी को भी गिरफ्तार किया गया। सद्दाम के खिलाफ तमिलनाडु और फरीदाबाद में ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें दर्ज पाई गई। सद्दाम को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस ने असलम पुत्र सुलेमान निवासी अमीनाबाद फुसेता थाना बिछोर को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जयसिंहपुर स्थित दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पुल के नीचे की गई। आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें दो सिम लगे हुए मिले। फोन की जांच में सामने आया कि असलम फर्जी सिम का इस्तेमाल कर भैंस बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। आरोपी की जमानत याचिका भी पहले अदालत ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला वासिद पुत्र जाकिर निवासी बेरियाबास थाना सदर फिरोजपुर झिरका से संबंधित है। 29 सितंबर को साइबर पुलिस ने साइबर पोर्टल पर एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर गांव बेरियाबास से वासिद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोबाइल मिला जिसमें दो नंबर सक्रिय थे। फोन की जांच करने पर व्हाट्सएप अकाउंट, फर्जी बैंक खातों के विवरण, क्यूआर कोड और संदिग्ध लेन-देन की तस्वीरें मिलीं। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बाद में उसने ठगी की बात कबूल की। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन तीनों मामलों में बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साथ ही सह-आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed