फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cyber crime awareness

Gurugram News: अभिभावक बच्चों को करें साइबर क्राइम के प्रति जागरूक

Thu, 06 Nov 2025 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
cyber crime awareness
नूंह। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग करते हैं, जिससे वे साइबर अपराध के शिकार भी बन सकते हैं। कई बार बच्चे माता-पिता की जानकारी के बिना उनके फोन या ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करते हैं, जो कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरनेट पर मौजूद कई गेम और साइट्स बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकती हैं। कुछ ऑनलाइन गेम बच्चों को आत्मघाती कदम उठाने तक के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चे सोशल मीडिया या मैसेजिंग एप्स पर बिना निगरानी के अजनबियों से संपर्क करते हैं, जिससे साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और डेटा चोरी जैसी घटनाएं हो सकती हैं। राजेश कुमार ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को डिजिटल डिवाइस से शांत करने के बजाय पारंपरिक तरीकों से व्यस्त रखें। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed