फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cyber City gurugram to Pink City jaipur to be able to reach in just two hours

घटेगी दूरी: साइबर सिटी गुरुग्राम से पिंक सिटी जयपुर महज दो घंटे में पहुंच सकेंगे

Mon, 21 Feb 2022 10:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार कुमार प्रवीण, अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
कुमार प्रवीण, अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 10:58 AM IST
सार

गुरुग्राम और जयपुर के बीच की दूरी को जल्द ही दो घंटे में माप लिया जा सकेगा। मार्च में दिल्ली-जयपुर हाइवे का पुनर्निर्माण शुरू होगा। साथ ही खेड़की दौला टोल से लेकर जयपुर तक सर्विस रोड का भी नवीनीकरण होगा।
 

विज्ञापन
Cyber City gurugram to Pink City jaipur to be able to reach in just two hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर सिटी गुरुग्राम से पिंक सिटी (जयपुर) तक दो घंटे में सफर का सपना मार्च के बाद साकार हो सकेगा। आफतों से भरे दिल्ली-जयपुर हाइवे का स्वरूप बदलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाइवे के पुनर्निर्माण का पूरा खाका तैयार कर लिया है। मार्च में इसके नवीनीकरण का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन


खेड़की दौला टोल से लेकर जयपुर तक इसकी सर्विस रोड और पूरे हाइवे का नवीनीकरण किया जाएगा। एनएचएआई के सर्वे के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत हरियाणा के हिस्से (खेड़की दौला टोल से बावल के खेड़ा बॉर्डर तक) है। इसी हिस्से में खासकर गुरुग्राम की सीमा आरंभ होने के बाद सिधरावली से खेड़की टोल तक वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस साल के अंत तक इन परेशानियों पर विराम लगाने की पूरी तैयारियां एनएचएआई की ओर से कर ली गई हैं।
विज्ञापन


खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपये, बनेंगे अंडरपास-फ्लाईओवर
केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह के आग्रह के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नवीनीकरण की घोषणा की थी, लेकिन कोविड और दूसरे तकनीकी कारणों से इसका काम आगे नहीं बढ़ पाया। इस पर 1000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो गया है। इसमें से करीब 500 करोड़ से अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण होगा और इतनी राशि से ही सर्विस रोड और हाइवे का नवीनीकरण होगा। मार्च के पहले सप्ताह में खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिलेगी राहत:
फिलहाल वाहन चालकों को मानेसर, बिलासपुर, राठीवास, कापड़ीवास मोड़, धारूहेड़ा, साहबी नदी बैराज और बावल में जाम झेलना पड़ता है। यह पूरा औद्योगिक क्षेत्र है जो सीधे गुरुग्राम के औद्योगिक इकाइयों की जरूरतें पूरी करता है। यहां वाहन चालकों की परेशानियों को देखते हुए एनएचएआई ने अंडरपास और फ्लाईओवर को बनाने का प्रस्ताव बजट में शामिल किया है। मानेसर में आईएमटी से एनएसजी कैंप तक एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिलासपुर में अंडरपास और फ्लाईओवर, कापड़ीवास मोड़ पर फ्लाईओवर, धारूहेड़ा में बाईपास, साहबी बैराज पर दो लेन बढ़ाने और बावल (बनीपुर चौक) पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


पिछले दिनों नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान मार्च के पहले सप्ताह में इसके शिलान्यास का कार्यक्रम तय हुआ है। फिलहाल सात मार्च की तारीख तय की गई है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बिलासपुर चौक फ्लाईओवर तथा मानेसरा में 90 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर और एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का अनुमानित बजट है। बावल चौक पर 23 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर तैयार होगा। कॉपड़ीवास चौक पर फ्लाईओवर व धारूहेड़ा का बाईपास पर करीब 200 करोड़ रुपए की लागत तय की गई है। पूरे हाइवे की मरम्मत के लिए 459 करोड़ का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। - राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद

गुरुग्राम से जयपुर की दूरी
220 किलोमीटर (हाइवे टू हाइवे)
फिलहाल लगने वाला समय : 4 घंटे
नवीनीकरण के बाद अनुमानित समय दो घंटे
वाहन रफ्तार (कार) 110 किलोमीटर प्रति घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed