Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Customer fails to prove allegation that the driver-side door of the new Creta was repainted; complaint dismissed.

Gurugram News: नई क्रेटा का ड्राइवर डोर दोबारा पेंट होने का आरोप साबित नहीं कर पाया ग्राहक, शिकायत खारिज

Wed, 18 Nov 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Customer fails to prove allegation that the driver-side door of the new Creta was repainted; complaint dismissed.
शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नई हुंडई क्रेटा कार का ड्राइवर डोर दोबारा पेंट होने का आरोप लगाने वाले ग्राहक को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से राहत नहीं मिली। आयोग ने शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर शिकायत खारिज कर दी। आयोग ने माना कि कार के डोर पर दोबारा पेंट होने और सेवा में कमी के आरोप प्रमाणित नहीं हुए।

गांव खो निवासी सुनील कुमार ने आयोग में दायक की याचिका में बताया कि फरवरी 2022 उन्होंने मॉडर्न ऑटोकॉर्स प्राइवेट लिमिटेड (मॉडर्न हुंडई) से वर्ष 2021 मॉडल की नई हुंडई क्रेटा 1.5 सीआरडीआई एमटी ईएक्स कार खरीदी थी। निरीक्षण के दौरान कार का ड्राइवर डोर दोबारा पेंट किया हुआ मिला, लेकिन डीलर ने इसे बदलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने दावा किया कि कंपनी के सर्विस मैनेजर नरेंद्र सिंह ने भी निरीक्षण के दौरान ड्राइवर डोर के दोबारा पेंट होने की बात स्वीकार की थी। हालांकि, आयोग ने शिकायतकर्ता की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों की जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता के ही पेश किए गए निरीक्षण दस्तावेज में गोपाल सिंह ने घर जाकर कार का निरीक्षण करने के बाद सभी पार्ट मूल और उनकी पेंटिंग भी मूल बताई थी। रिपोर्ट में केवल दाईं ओर के फेंडर से जुड़े इंसुलेटर रबर पर सफेद पेंट का निशान मिलने का उल्लेख था। साथ ही फेंडर के नट-बोल्ट मूल पाए गए और फेंडर खुला हुआ नहीं मिला।


आयोग कहा कि केवल इंसुलेटर रबर पर सफेद पेंट का निशान मिलने से यह साबित नहीं होता कि कार का ड्राइवर डोर दोबारा पेंट किया गया था। शिकायतकर्ता आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed