फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crowd of passengers increased in buses and trains

बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी

Tue, 02 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers increased in buses and trains
गुरुग्राम। शहर में दूसरे प्रदेशों एवं जिलों से आकर नौकरी करने वाले लोग अपने घरों पर दिवाली मनाने के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे में बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रोडवेज बसों में लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि बसों में भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों में भी टिकट की वेटिंग होने के कारण लोगों को तत्काल टिकट लेकर या फिर दूसरे परिवहन साधनों से अपने घरों को रवाना होना पड़ रहा है। हालांकि दिवाली को लेकर काफी लोगों ने पहले ही ट्रेनों में टिकट बुक करा ली थी, ताकि उन्हें दिवाली पर अपने घर जाने में कोई दिक्कत न हो। दिवाली पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और स्टेशन पर आने जाने वाले हर यात्री की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और कुछ दिनों बाद छठ पूजा शुरू होगी, ऐसे में हर कोई इन त्योहारों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहकर मनाना चाहता है। इसके चलते दूसरे शहर में नौकरी करने वाले लोग दिवाली से कुछ दिन पहले ही अपने-अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ ने जांच अभियान चलाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों का आवागमन बढ़ने से रोडवेज बसों में काफी भीड़ बढ़ गई है, जिसको लेकर रोडवेज विभाग ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने के प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और यात्रियों के सामान की गहनता के साथ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना चाहिए तथा सामान रखने वाले हर यात्री का ध्यान रखें। अगर कोई लावारिस सामान दिखे तो स्टेशन पर पुलिस को सूचित करें ताकि अनहोनी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो पूरी तरह से तैयार
गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक कुलबीर सिंह ढाका ने बताया कि दिवाली पर रोडवेज बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को लेकर रोडवेज डिपो पूरी तरह से तैयार है। सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि भीड़ को देखते हुए बसों में सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
फोटो-08- गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी के जवान।
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed