{"_id":"5b76ca2242c792463e41af0a","slug":"91534511650-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय पैदा कर करोड़ों की जमीन बचाने के लिए बदमाश भंवर को दी थी सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भय पैदा कर करोड़ों की जमीन बचाने के लिए बदमाश भंवर को दी थी सुपारी
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की जमीन बचाने के लिए बदमाश भंवर को दी थी सुपारी
गुरुग्राम/मानेसर। 14 अगस्त को आईएमटी मानेसर सेक्टर-1 में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के पटवारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी करोड़ों की जमीन बचाने के लिए बदमाश भंवर को सुपारी दी थी। जमीन बचाने के लिए आरोपी डर पैदा करने के मकसद से हत्या कराना चाहते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया। फिलहाल भंवर की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
एचएसआईआईडीसी पटवारी ईश्वर सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के बाद पुलिस की अपराध इकाइयां और थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने मानेसर के मन्नु उर्फ अभिमन्यू और रामेश्वर उर्फ भांड को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से 444 एकड़ विवादित जमीन पर एचएसआईआईडीसी को मालिकाना हक दिए जाने में दोनों आरोपियों की करीब 5 एकड़ जमीन चली गई थी। जिसकी बाजार कीमत करोड़ों में है।
बाकी बची जमीन को कब्जाने के लिए आरोपियों ने साजिश रचते हुए बदमाश भंवर के साथ एचएसआईआईडीसी के किसी भी अधिकारी को जान से मारने की डील की थी। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इसके बदले भंवर को क्या लालच दिया गया था। पुलिस अब भंवर की तलाश कर रही है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है।