फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दसवीं कक्षा में गलत संगत में अपराधी बना उमेश डॉन

दसवीं कक्षा में गलत संगत में अपराधी बना उमेश डॉन

Sun, 10 Jun 2018 04:55 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
दसवीं कक्षा में गलत संगत में अपराधी बना उमेश डॉन
स्कूल में गलत संगत में अपराधी बन गया था उमेश डॉन
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए राजेश भारती गैंग के बदमाश उमेश डॉन ने दसवीं कक्षा में ही अपराध की दुनिया में कदम रख लिया था। वह गलत संगत में पढ़ गया था। पहली वारदात दोस्त के साथ ही की थी। मामूली विवाद होने पर उसे गोली मार दी और फरार हो गया। इस घटना में आरोपी का दोस्त तो बच गया, लेकिन इस वारदात ने उसे अपराध के दलदल में खींच लिया। गुरुग्राम में दो वारदात करने के बाद उमेश दोबारा गुरुग्राम नहीं आया और दूसरे राज्यों व जिलों में ही वारदात में लिप्त हो गया।

शनिवार को दिल्ली के छतरपुर में पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर राजेश भारती सहित उमेश डॉन व अन्य बदमाश मारे गए। इसके बाद से गुरुग्राम पुलिस ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। आरोपी ने 2017 में गांव सिकंदरपुर बढ़ा में एक युवक को गोली मारी थी, हालांकि वह बच गया था। इसके अलावा उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे हथियार के बल पर डराया भी था। इस मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed