फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   परीक्षा में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक को किया गया कार्यमुक्त

परीक्षा में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक को किया गया कार्यमुक्त

Fri, 29 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक को किया गया कार्यमुक्त
परीक्षा में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक को किया कार्यमुक्त
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा दी। दोपहर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र कठिन था, जिसके कारण कुछ सवाल पूरे नहीं हो सके। वहीं छापे के दौरान उड़नदस्ते की टीम ने झाड़सा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लापरवाही बरतने पर शिक्षक हरिकिशन को कार्यमुक्त कर दिया। शिक्षक ग्वाल पहाड़ी स्थित राजकीय स्कूल में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) है।

जोन में 92 नकलची पकड़े गए
नकल पर लगाम करने के लिए की गई सख्ती के बावजूद उड़नदस्ते की टीम ने जोन में 92 व जिले में 16 नकलची पकड़े। छह उड़न दस्तों की टीम में अध्यक्ष उड़नदस्ते ने दो, सचिव उड़नदस्ते ने एक, विशेष उड़नदस्ते ने तीन, जिला बोर्ड कंट्रोल रूम उड़नदस्ते ने दो, उपमंडल प्रश्न-पत्र उड़नदस्ते ने एक और गुरुग्राम प्रश्न-पत्र उड़नदस्ते ने सात विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed