फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नौकरी के नाम पर दिल्ली की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

नौकरी के नाम पर दिल्ली की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर दिल्ली की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
नौकरी के नाम पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
गुरुग्राम। नौकरी की तलाश में दिल्ली से गुरुग्राम इंटरव्यू देने आई महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 24 अप्रैल की है। सेक्टर-51 स्थित महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में पूर्वी दिल्ली निवासी 24 वर्षीय महिला ने कहा कि वह नौकरी की तलाश में थी। नौकरी के लिए उसका संपर्क फोन के जरिए अजय सूद से हुआ, जिसने नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। इंटरव्यू के नाम पर अजय सूद ने 24 अप्रैल को महिला को सेक्टर-56 में बुलाया। जिस कमरे में उसे बुलाया गया, वहां पंकज जैन भी मौजूद था। तभी अजय ने कुछ खाने-पीने के लिए मंगवाया। खाने के बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी और उसने अजय से घर छुड़वाने को कहा। इसी दौरान वह बेहोश हो गई और अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने इसका विरोध किया। तभी अजय एवं पंकज ने उसके साथ मारपीट करते हुए किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed