फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नवजात की हत्या कर फेंकने का मामला

नवजात की हत्या कर फेंकने का मामला

Fri, 15 Feb 2019 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
नवजात की हत्या कर फेंकने का मामला
नवजात की हत्या कर फेंकने का मामला
विज्ञापन

----------
पुलिस ने लिया अस्पताल और आंगनबाड़ी से रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक सप्ताह में शहर में दो नवजातों के शव मिलने के मामले में पुलिस को आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने नवजातों को जन्म देने वाली मां का पता लगाने के लिए अस्पताल और आंगनबाड़ी से रिकॉर्ड लेना शुरू कर दिया है।

पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि गर्भवतियों ने बच्चे को जन्म घर पर ही दिया है। इनकी नाल भी नहीं काटी गई थी। ऐसे में आंगनबाड़ी में दर्ज गर्भवतियों का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। इससे उन गर्भवतियों का पता लगाया जाएगा, जिनकी डिलीवरी इसी सप्ताह के दौरान होनी थी। इसके अलावा आसपास के अस्पतालों का रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है। बता दें कि 9 फरवरी को सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक नवजात घर की छत पर पड़ा मिला था। जिसका पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया था। उधर, बुधवार को सेक्टर-66 के सूखे कुएं में नवजात का शव मिला था। इस नवजात के गले को थैले से दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed